logo

रांची : कुरकुरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरमान ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

ARREST3.jpg

रांची
हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित भट्टी चौक में तीन दिन पहले हुए युवक साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अरमान ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की लगातार दबिश के चलते अरमान ने अदालत का रुख किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि रविवार दोपहर भट्टी चौक पर साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी और घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी अरमान फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जो हाल ही में जेल से छूटा था।


हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया था। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर और दफ्तर पर हमला कर दिया था। अरमान के घर में तोड़फोड़ के साथ घरेलू सामान बाहर फेंक दिया गया, जबकि पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में भी नुकसान पहुंचाया गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ी थी।
मृतक साहिल की मां ने आरोप लगाया था कि अरमान ने ही उनके बेटे को भट्टी चौक बुलाकर गोली मारी। उन्होंने यह भी बताया कि साहिल को जेल से छूटने के बाद से आसिफ लगातार धमका रहा था। जानकारी के अनुसार, जेल में रहने के दौरान साहिल की असलम और आसिफ से झड़प हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest